फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कटरा नलकूप का जला मोटर, अमरूतहिया में पाइपलाइन टूटी

विज्ञापन
कटरा पानी टंकी नलकूप
विज्ञापन
बस्ती। शहर की 25 हजार आबादी रविवार को पूरे दिन पानी की किल्लत से जूझती रही। कटरा में पानी टंकी का मोटर जलने और अमरूतहिया में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से पेयजल आपूर्ति बाधित रहा। लोगों को खाना-पकाने व स्नान करने में असुविधा का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई थी। सुबह करीब छह बजे कटरा पानी टंकी का मोटर जल गया था। इस वजह से पतेलवा व आंशिक आवास विकास कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। कटरा के लोगों के बताया कि पांच दिन से पानी की टंकी भरी नहीं गई है। ऐसे में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों का आरोप है कि ऑपरेटर के अभाव में यह समस्या आई है। वहीं अमरूतहिया में नाला निर्माण के लिए हो रही खोदाई के चलते पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सुबह से ही पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता जलकल, अर्चना ने बताया कि कटरा पानी टंकी का मोटर जल गया है। इसे दुरुस्त कराया जा रहा है। टंकी में पानी भरा जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। वहीं अमरूतहिया में क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को कर्मी ठीक करने गए थे, मगर सही नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें