फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधायक ने गौर को तहसील का दर्जा देने की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। हर्रैया तहसील के गौर ब्लॉक को तहसील बनाने की मांग एक बार फिर विधानसभा में गूंज सुनाई दी। कप्तानगंज विधानसभा के सपा विधायक कविंद्र चौधरी उर्फ अतुल ने गौर को तहसील बनाने की सदन में आवाज उठाई। उन्होंने पिछली बार की तरह इस बार भी सदन में लोगों की मांग को धार देते हुए नई तहसील बनाने की मांग रखा।
विज्ञापन

लंबे समय से जनप्रतिनिधियों के अलावा स्थानीय लोग गौर को तहसील बनाने मांग करते आ रहे हैं। 25 फरवरी 2025 को विधानसभा सत्र के दौरान सपा विधायक कविंद्र चौधरी ने गौर को तहसील बनाने सहित किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से रखा था। उसी तरह एक बार फिर विधायक ने 17 फरवरी को विधानसभा में अपनी मांग रखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील हर्रैया को विभाजित कर गौर को नई तहसील बनाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हर्रैया तहसील में 1529 गांव हैं, जो छोटे जिला के बराबर है। आबादी के हिसाब से गौर को नई तहसील बनाया जाए। कहा कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के दुबौला चौराहे से पचपेड़वा चौराहे तक और बभनान नगर पंचायत से हलवा बाजार होते हुए सोनहा तक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। गर्मी का मौसम आ रहा है, ऐसे में तमाम गांव और प्रमुख स्थलों पर लगे ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि बढ़ाने के साथ जर्जर बिजली तार को बदल जाए।
विज्ञापन

जिससे लोगों को गर्मी के मौसम में लो वोल्टेज सहित बिजली कटौती का सामना न करना पड़े। बंद चल रही वाल्टरगंज चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराया जाए।
जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित गौर थाने के पास फायर सर्विस सेंटर बनाने की मांग उठाई और किसानों की आवाज उठाते हुए कहा कि कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में गन्ने की खेती सबसे अधिक होती है, उस हिसाब से गन्ने का मूल्य काफी कम है, जिसे और अधिक बढ़ाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें