फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान एंटी रोमियो टीमों ने गांधीनगर, महिला अस्पताल समेत विभिन्न बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आत्मरक्षा के उपायों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं से बिना किसी डर के अपनी बात रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें