फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तार लदा पिकअप ले उड़े बदमाश सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। नगर पंचायत बभनान के लोहिया नगर वार्ड राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने बभनान हरैया मार्ग पर चोर बिजली का तार लदा पिकअप चुरा ले गए। सूचना पर पुलिस बभनान से लेकर छावनी टोल प्लाजा तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीड़ित ने अभी तहरीर नहीं दी है।
नगर पंचायत बभनान में मौजूदा समय में बिजली निगम के ठेकेदार द्वारा तार हटाकर केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है। इससे खाली हुए तारों को लोहिया नगर वार्ड में राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने स्थित एक घर के सामने डंप किया गया है। सोमवार की देर शाम नगर पंचायत बभनान के दीनदयाल नगर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता पुत्र मंगरू ने पिकअप गाड़ी वहां खड़ी की। जिस पर डैमेज तारों को लोड कर खड़ा कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह तारों को डिपो पर पहुंचना था। इसी बीच देर रात 12:30 बजे चोर तार लदा पिकअप लेकर फरार हो गए। वारदात की जानकारी पिकअप चालक को उस समय हुई जब टोल टैक्स की कटने की जानकारी का मैसेज उसके मोबाइल पर आया।
विज्ञापन

मैसेज देख वह दंग रह गया और भाग कर जहां गाड़ी खड़ी की थी वहां पहुंचा। जब देखा कि गाड़ी गायब है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना उसने तत्काल गौर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी। हालांकि मंगलवार देर शाम ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें