बस्ती। उद्योग केंद्र में यूपी ट्रेंड शो-2025 स्वदेशी मेला में स्वदेशी वस्तुओं की भरमार है। मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें हस्तशिल्पियों, कारीगरों और उद्यमियों की ओर से स्थानीय स्तर तैयार किए जा रहे उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी पर जोर दिया।
कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन राकेश सचान ने स्वदेशी मेले में कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रानिक्स उत्पाद, कम्बल, दरी-चादरें, कृषि उपकरण, नैपकीन उत्पाद, नमकीन उद्योग, पराग डेयरी आदि स्टाल को देखा। दीपावली, धनतेरस त्योहार के मद्देनजर प्रयोग में आने वाले प्रत्येक वस्तुओं के स्टॉल भी लगाए गए हैं। डीएम रवीश गुप्ता, एमएलसी सुभाष यदुवंश, जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानंद मिश्रा, प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अंकुर वर्मा, अध्यक्ष जिला पंचायत संजय चौधरी, कार्यक्रम संयोजक स्वदेशी मेला ब्रह्मदेवा यादव देवा, सह संयोजक स्वदेशी मेला दिव्यांशू दूबे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा विद्यामणि सिंह, ब्लॉक प्रमुख कुदरहा अनिल दूबे, जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग अशोक यादव एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा भानू प्रकाश मिश्रा मौजूद रहे।
डीएम ने लिया जायजा : डीएम रवीश गुप्ता ने स्वदेशी मेले का जायजा लिया। मेले में कपड़े, पूजा सामग्री, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, कम्बल, दरी-चादरें, मिट्टी के बर्तन, टेडी वीयर आदि के स्टॉल लगाए गए हैं। जिलाधिकारी ने मेले में खरीददारी कर स्वदेशी महिला समूह का उत्साह बढ़ाया। रवीश गुप्ता ने उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप को निर्देश दिए कि दीवाली को देखते हुए अधिक से अधिक स्टॉल लगवाए जाएं, लोगों को मेले में आने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और साफ-सफाई का नियमित ध्यान रखा जाए।