फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी को दी गई अंतिम विदाई

Sat, 04 Mar 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र मे सेना के जवान श्रीचंद का राजकीय संमान के साथ किया गया अंतिम संस्कार ।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बृहस्पतिवार को मौत के शिकार हुए आर्मी जवान श्रीचंद राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हो गए। घाघरा नदी के बीडी बांध तट पर सेना के जवानों व प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम सलामी के साथ विदाई दी।
विज्ञापन


बता दें सेना के जवान श्रीचंद की बृहस्पतिवार को फोरलेन पर कप्तानगंज के खजुहा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई थी। छावनी  क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी श्रीचंद राजस्थान में तैनात थे। वे इसी माह  छुट्टी पर घर आए थे। जेआरडी कूड़ाघाट गोरखपुर यूनिट के सूबेदार कृष्ण बी खड़गा के नेतृत्व में पहुंचे सेना  के जवानों ने अपने साथी श्रीचंद के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेट दिया। सूबेदार के अलावा जवानों व प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की तो वहां मौजूद लोगों के आंसू छलक पड़े। जिस कंधे पर बाप का शव जाना था उसी बेटे को  पिता पुद्दन ने मुखाग्नि दी तो माहौल और गमगीन हो गया। इस दौरान नायब तहसीलदार बीके सिंह, सुभाष, नंदलाल, केके सिंह, अजित, सुरेश, गोपाल सोनी आदि रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें