थाना क्षेत्र के अराजीडूही धरमूपुर मुस्तहकम खलवा गांव में जमीन विवाद में अधेड़ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे की है।
खलवा गांव के 55 वर्षीय बबुन्ने सिंह की हत्या कर आरोपियों ने शव को दुबौलिया कस्बे से खलवा गांव जाने वाले सम्पर्क मार्ग पर फेंक दिया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों की नजर पड़ी तो लोगो ने इसकी सूचना डायल 100 पुलिस को दी।
मौके पर पहुची पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। हत्या की सूचना से भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग दुबौलिया थाने पहुंचे। लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं।
गांव के लोगों में जमीन की रंजिश में वारदात की चर्चा है। देर रात तक परिवार के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी। दुबौलिया थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि थाने पर शव लाया गया है। मृतक परिवार से अलग रहता था। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।