फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल अधेड़ की तीन दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के एसबीआई बनकटी शाखा के निकट सड़क हादसे में घायल राम ललित की इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई। मृतक के बेटे हरिराम की तहरीर पर लालगंज पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के सजनाखोर निवासी राम ललित (55) तीन दिन पहले मंगलवार की शाम बनकटी बाजार से वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान एसबीआई बैंक शाखा के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी पहुंचाया गया। हालात गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। वहां से गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। जहां हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया लेकिन, तीसरे दिन घर ही उनकी मौत हो गई। परिवार में मातम छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें