फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घाट व नदी तट की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 23 May 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सोमवार को संत रविदास वन विहार में सफाई अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने वन विहार स्थित घाट और नदी तट पर फावड़ा चलाकर सफाई का संदेश दिया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रकृति एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। पृथ्वी पर रहने वाले सभी प्रकार के जीवों की सुरक्षा तथा उनके संरक्षण का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। प्रभागीय निदेशक बस्ती नवीन प्रकाश शाक्य एवं ईओ नगर पंचायत गनेशपुर आरएन यादव के आह्वान पर लोगों ने पर्यावरण संरक्षित रखने का संकल्प लिया। इस दौरान सांसद ने 200 प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का क्रियान्वयन क्षेत्रीय वनाधिकारी अजय प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रमोद पांडेय, उप प्रभागीय वन अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, क्षेत्रीय वन अधिकारी राजकुमार, ज्ञान प्रकाश गौतम, शोभनाथ यादव, वन रक्षक संजय सिंह, वन दरोगा शिव कुमार प्रजापति, जगदीश प्रसाद, हरीश चंद्र, जनार्दन प्रसाद, दुर्गेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें