फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से दिया नारी सम्मान का संदेश

Fri, 30 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से आए लोक कलाकारों ने शुक्रवार को बस्ती शहर के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कर नारी सम्मान का संदेश दिया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएं समाजवादी पेंशन, कन्या विद्या धन, लैपटॉप वितरण, वूमेन सिक्योरिटी ऐप 1090, बेटियों की शादी और शिक्षा आदि से लोगों को परिचित कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से चल रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को लखनऊ से आए लोक कलाकारों ने टीम लीडर संतोष की अगुवाई में शहर के कई सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक कर नारी सम्मान के लिए लोगों को प्रेरित किया। कलाकारों ने वाद्य यंत्रों के साथ रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज तिराहा, गांधीनगर, कलेक्ट्रेट परिसर में नुक्कड़ नाटक किया। इसमें नारी की रक्षा पुलिस आज करती है, 1090 जो नंबर घुमायें बेटी अल्पसंख्यक की 10 पास करती, कन्या विद्या धन देकर राहत पहुंचाए। पढ़े बेटियां भी, बढ़े बिटिया भी, विद्या धन देकर आशा जगाए। बीए तक बेटी की मुफ्त है पढ़ाई जैसे स्लोगन के जरिए लोगों को जागरूक किया। बताया कि महिला सुरक्षा और सशक्तीरण के तहत वूमेन पावर लाइन 1090 पूरे देश में एक मिसाल बन गई है। कलाकारों के अभिनय को देख कार्यक्रम स्थलों पर भीड़ जमा रही। लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके प्रयास की सराहना की। टीम में मनोहर कुमार, नीतू सिंह, निठोहर, नागेंद्र, श्याम लाल, सुनील और अन्य साथी वाद्य यंत्रों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें