बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज का 200 बेड युक्त नया भवन सितंबर से संचालित होने लगेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। कार्यदायी संस्था ने इस भवन को सुसज्जित करने का काम शुरू कर दिया है। यहां 1000 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट के अलावा सेंट्रलाइज्ड सिस्टम को गति मिल जाएगी। इस भवन में ओपीडी के अलावा सर्जरी भी होने लगेगी।
मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली को नया रूप दिया जाने लगा है। इसके लिए निर्माण इकाई निर्माण निगम ने यहां कार्य तेज कर दिया है। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल का नया भवन सुसज्जित किया जा रहा है। पांच अत्याधुनिक व छह सेमी माड्यूलर ऑपरेशन थियेटर में बड़े ऑपेरशन किए जाएंगे। सेमी माड्यूलर ओटी में सामान्य ऑपरेशन किए जाएंगे। यहां मरीजों को सेंट्रल एसी में भर्ती किया जाएगा। ऑक्सीजन की व्यवस्था भी सीधे बेड पर दी जाएगी। इसके लिए लंबे समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को संचालित किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को नया रूप दिया जा रहा है। ओपेक चिकित्सालय कैली में अत्याधुनिक सुविधाओं को देने के लिए पूरी तैयारी चल रही है। संभव है सितंबर में यहां 200 शैय्या अस्पताल शुरू हो जाएगा। यहां अत्याधुनिक ओटी में बड़े आपरेशन किए जाएंगे तो सेमी माड्यूलर ओटी में सामान्य प्रकृति के आपरेशन होंगे। कहा कि अस्पताल के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यहां भी ओपीडी संचालित की जाएगी।