फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षिकाओं से सफाई करवाने के मामले ने तूल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षिकाओं से सफाई करवाने के मामले ने तूल पकड़ा
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने शुरू किया आंदोलन
शासन तक मामला ले जाने की दी चेतावनी
बस्ती। साऊंघाट के भरवलिया स्थित संविलियन विद्यालय में शिक्षिकाओं से सफाई करवाने और उसका वीडियो बनवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्राथमिक शिक्षक संघ इसे लेकर बीएसए के खिलाफ लामबंद हो गया है। आंदोलन शुरू करने के साथ अब शिक्षक नेताओं ने इस मामले को शासन तक ले जाने की चेतावनी दी है।
उधर, बीएसए ने इस पूरे मामले में सफाई देते हुए कहा कि शासन का जो निर्देश है, उस अनुसार वह खुद भी सफाई कर रहे थे। स्कूल परिसर को साफ रखना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति सांऊघाट के ग्राम भरवलिया स्थित संविलियन विद्यालय में पहुंचे। यहां पहुंचने बाद उनकी नजर विद्यालय में घास पर पड़ी। यहां प्रधानाध्यापिका मौजूद नहीं थीं। आरोप है कि जांच पड़ताल के बाद बीएसए ने वहां मौजूद कर्मियों के बजाय शिक्षिकाओं से घास की सफाई का निर्देश दिया और खुद एक घास उखाड़ते हुए वीडियो बनाने का निर्देश सहयोगी कर्मी को दे दिया। इसके बाद वे चले आए।
इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब शिक्षिकाओं ने प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से यह बात बताई। नाराज पदाधिकारियों ने डीएम प्रियंका निरंजन को ज्ञापन दिया और 28 दिसंबर से धरना शुरू कर दिए हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि यह शिक्षिकाओं की निजता हनन का मामला है। इसे लेकर वे शासन व उच्चाधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

मेरी मंशा किसी को अपमानित करने की नहीं थी। मैंने शासन के निर्देशों के क्रम में खुद भी घास की सफाई की। शिक्षिकाओं को भी ऐसा करने को कहा। सफाई का निर्देश शासन ने दिया है। उसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। मैंने किसी की निजता का कोई हनन नहीं किया। आरोप निराधार है।
-डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए
मामला संज्ञान में नहीं था। इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, कार्रवाई होगी।
-डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें