फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोरखपुर के शिवानंद झांसी के श्याम के बीच बराबरी पर छूटा मुकाबला

Mon, 09 Sep 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विक्रमजोत विकास क्षेत्र के गौरिया नयन गांव में आयोजित दंगल मेले में दांव आजमाते पहलवान। 
विज्ञापन
गौरियानैन में आयोजित दंगल में 100 से अधिक पहलवानों ने आजमाया दांव
विज्ञापन

- ऋषि पंचमी के अवसर पर लगा मेला व दंगल का आयोजन
- दंगल में पहुंचे दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व गुजरात के पहलवान

संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। गौरियानैन में सरयू नदी के किनारे रविवार को ऋषि पंचमी के अवसर पर मेले और दंगल का आयोजन हुआ। बाबा राममणि पांडेय मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ और आल्हा का आयोजन हुआ। दंगल में मेरठ, गोरखपुर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, जौनपुर, दिल्ली, बहराइच, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात के 110 पहलवानों ने अपने दम-खम का प्रदर्शन किया। गोरखपुर के शिवानंद और झांसी के श्यामजीत की कुश्ती बराबर पर रही।
नंदिनीनगर के अखिल ने बहराइच के गोविंद को चित किया। रोमांचक मुकाबले में हनुमानगढ़ी अयोध्या के मुन्ना ने वाराणसी के विपुल को पटखनी दी। जबकि मऊ के गुड्डू को गोरखपुर के सूरज ने चित किया। जौनपुर के विजय यादव व नितिन यादव खवासपुरा के बीच मुकाबले में जौनपुर के विजय ने बाजी मारी। इसी तरह नंदिनी नगर नवाबगंज गोंडा, गोरखपुर, बनारस, आजमगढ़, झांसी, मेरठ, दिल्ली, हरियाणा सहित देश के विभिन्न जगहों से आए राष्ट्रीय और राज्य स्तर के साथ ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय स्तर की महिला और पुरुष पहलवानों ने एक9दूसरे को पटकनी देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधरए मेले में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने खूब आनंद लिया। बच्चों ने झूलों पर मौज मस्ती की तो महिलाओं ने गृहस्थी व श्रृंगार के सामान खरीदे। कुश्ती दंगल का शुभारंभ विधायक अजय सिंह, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, पूर्व विधायक गोसांईगंज इंद्र प्रताप नरायण उर्फ खब्बू तिवारी ने पहलवानों को माला पहन कर किया। दंगल के आयोजक यज्ञेश पाण्डेय, शैलेश पाण्डेय ने विजयी पहलवानों को पुरस्कार एव सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक अरविंद पांडेय, सुरेश पांडेय, पंकज मिश्रा, अजय तिवारी, दरोगा पाठक, राम विशाल पाठक, शशांक त्रिपाठी, कृष्ण चंद्र सिंह, रघुनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें