बस्ती। हर्रैया पुलिस ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि इसी थाना क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज के पास आरोपी ने अप्रैल में स्कूल से घर जाते समय बेटी को पकड़ लिया था। उसके साथ अश्लील हरकत की। बेटी ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तहरीर के आधार के आधार पर आरोपी मनीष कुमार पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद