फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिस्तर से गिरकर छटपटा रही थी विवाहिता...मेडिकल कॉलेज में मौत

Fri, 25 Oct 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडेरवा। एकडंगी गांव की 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग बताते हैं कि बिस्तर से गिरकर छटपटा रही थी।
मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ससुराल के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मायके के लोगों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के बकौली निवासी पुनीता उर्फ मोनिका पुत्री राम नवल की शादी दिसंबर 2018 में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र गौड़ के साथ हुई थी।
विज्ञापन

उन दोनों के तीन बच्चे चार वर्षीय नित्यम, ढाई वर्षीय लाडो एवं 6 माह की परी है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात मोनिका बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी।
परिजन उसे जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले गए, जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भोर में चार बजे उपचार के दौरान पुनीता की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर ससुराल पहुंचे मोनिका के भाई संदीप ने मृतका के पति राहुल, देवर धीरज, सोनू, ननद रेखा, सोनी के अलावा सास एवं ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मुंडेरवा थानाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद चौधरी ने बताया कि मौके पर जांच-पड़ताल की गई। ससुराल के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।ै
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें