फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज अयोध्या से चलेगी मनवर संगम एक्सप्रेस

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
गौर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्वामीनारायण छपिया-मसकनवा-लखपतनगर और मनकापुर स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसके चलते शनिवार को प्रयागराज से बस्ती आने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस अयोध्या धाम तक ही चलेगी। बस्ती से इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को इसे पकड़ने के लिए अयोध्या जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

काम के चलते बस्ती होकर जाने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। इससे यात्रियों को दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़नी होगी। ट्रेन संख्या 15273 रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बस्ती के बजाय गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान, मसकनवा और मनकापुर स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। ट्रेन संख्या 20103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस और 12511 गोरखपुर-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस भी गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा मार्ग से चलेंगी। इसी तरह 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 12556 बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस और 12558 आनंद विहार टर्मिनल-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते जाएंगी।
विज्ञापन

14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस बाराबंकी-अयोध्या-मऊ-बलिया-छपरा मार्ग से चलेगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन छपरा-औड़िहार-वाराणसी जंक्शन-बनारस-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलाई जाएगी। वहीं 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस छपरा-बलिया-अयोध्या कैंट-बाराबंकी के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें