फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पीएमश्री विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना

Thu, 27 Feb 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालयों के नोडल अधिकारी हुए प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पीएम श्री विद्यालयों के नोडल अधिकारियों को उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों और संदर्भदाताओं ने प्रभावी शिक्षण रणनीति पर सुझाव दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अनूप कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। डायट की छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। एडी बेसिक संजय शुक्ल ने कहा कि पीएमश्री विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना और विद्यार्थियों को समग्र विकास का अवसर देना है। सभी नोडल अधिकारी अपने विद्यालयों में इस योजना को प्रभावी रूप से लागू कराए।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि पीएम श्री विद्यालयों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, डिजिटल संसाधनों और नवाचारों से जोड़कर एक नया स्वरूप दिया जाना है। इसमें नोडल अधिकारियों भूमिका अहम होगी। बीईओ विनोद त्रिपाठी ने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षण गुणवत्ता सुधार एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव को लेकर नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालयी डेटा प्रबंधन, सतत मूल्यांकन प्रक्रिया एवं शिक्षकों के कर्तव्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही। बीईओ बड़कऊ वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 के तहत पीएम श्री विद्यालयों में नवाचार, समावेशी शिक्षा एवं मूल्य आधारित शिक्षण पर व्याख्यान दिया। इस मौके पर एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, अंगद पांडेय, सर्वेष्ट मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें