फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्य आरोपी ने तीन माह पहले बेची थी 30 लाख की जमीन

Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी हत्याकांड : बैंक खाते के स्टेटमेंट के जरिये लोकेशन ट्रैस करने में जुटी पुलिस
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी

कप्तानगंज (बस्ती)। गोदावरी-सौम्या हत्याकांड में नए-नए तथ्य सामने आ रहे हैं। पता चला है कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी कमलेश उर्फ बिलोदर ने जोकहा और सेंठा गांव की अपनी कुछ जमीन तीन माह पहले करीब 30 लाख रुपये में बेच दी थी। पुलिस बैंक स्टेटमेंट के जरिये उन लोगों पर भी नजर लगाए हुए है, जिन लोगों ने घटना के पहले और बाद में उसके खाते में ट्रांजक्शन किया था। पुलिस सबकी कुंडली खंगाल रही हैं।
उधर, पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी जनपदों की पुलिस का भी सहयोग ले रही है। अब तक पुलिस जिले के दो दर्जन गांवों, रिश्तेदारों सहित गैर प्रांतों में आरोपियों को पकड़ने के लिए छापे मार चुकी हैं। चर्चा है कि आरोपी राहगीरों और दुकानदारों की मोबाइल से फोन कर पूरी गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी बिलोदर और उसकी बहू का बैंक खाता पुलिस पहले ही सीज करा चुकी है। बिलोदर के खाते में करीब नौ लाख और उसकी बहु के खाते में पांच लाख रुपये के अधिक धनराशि बताई जा रही है।
विज्ञापन


चार दिसंबर को 58 वर्षय गोदावरी देवी और उनकी 24 वर्षीय बेटी सौम्या का शव 80 फीसदी जली अवस्था में घर के अंदर कमरे के तख्त पर पाया गया था। गोदावरी की बड़ी बेटी सरिता ने अपने भाई राजन, बड़े पिता बिलोदर उर्फ कमलेश, चचेरे भाई करुणाकर सहित सात नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस अब तक सिर्फ बिलोदर की पत्नी और बहू को ही गिरफ्तार कर पाई है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें ऐंड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें