दुबौलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक की सोमवार को बरात निकलने की तैयारी चल रही थी। तभी अचानकदूल्हे के घर कार से पहुंचे एक युवक ने खुद को दुल्हन का प्रेमी बताते हुए धमकी दे डाला। सिरफिरे युवक ने कहा कि यदि दुल्हन के घर बरात लेकर पहुंचे तो सही सलामत नहीं लौटोगे। जब घर वालों ने प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ करनी चाही तो युवक ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। जैसे ही लोगों ने प्रेमी को पकड़ना चाहा तो वह कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना दूल्हे के घर वालों ने डायल 112 को दी। चर्चा है कि दूल्हे ने बरात ले जाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें अभी इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। संवाद