फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डी दल के संभावित खतरे को लेकर 24 घंटे कृषि विभाग अलर्ट

विज्ञापन
टिड्डी दल की सूचना पर बभनान पहुंचे जेडीए डॉ. एसके त्रिपाठी - फोटो : BASTI
विज्ञापन
टिड्डी दल के खतरे को लेकर 24 घंटे कृषि विभाग अलर्ट
विज्ञापन

बस्ती। टिड्डी दल के गोंडा में होने के कारण कृषि अधिकारी दिनभर परेशान रहे। हालांकि यह दल गोंडा जिले के छपिया कस्बे से उत्तर होते हुए सिद्धार्थनगर की ओर निकल गया। जहां से इसके नेपाल जाने की संभावना है। कृषि विभाग को 24 घंटे के लिए अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक ने बताया कि सोमवार को टिड्डी दल के गोंडा के मनकापुर में होने की सूचना मिली। इसके बाद कृषि रक्षा विशेषज्ञों व ब्लॉक कर्मियों की टीम आननफानन में बभनान स्थित बस्ती-गोंडा बॉर्डर पर तैनात की गई। संयुक्त कृषि निदेशक ने बभनान के आसपास गांवों का दौरा कर किसानों को टिड्डियों से बचाव के लिए सचेत किया। उन्होंने बताया कि बचाव के पर्याप्त संसाधनों की तत्काल व्यवस्था की गई, लेकिन गोंडा से जानकारी मिली की टिड्डी दल छपिया कस्बे से उत्तर की ओर होते हुए सिद्धार्थनगर की सीमा में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि यदि हवा का रुख ठीक रहा तो यहां से इसके नेेपाल जाने की संभावना है। कहा कि किसी भी स्थिति से बचाव के लिए 24 घंटे टीमें तैनात रहेंगी। मौके पर वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार, कृषि रक्षा विशेषज्ञ अजय कुमार तिवारी, हरिश्चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें