फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचार से जगाई शिक्षा की अलख, बनीं राज्य पुरस्कार की हकदार

विज्ञापन
राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित अनुसरना सिंह। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नवाचार से जगाई शिक्षा की अलख, बनीं राज्य पुरस्कार की हकदार
विज्ञापन

शिक्षक दिवस पर लखनऊ में अनुसरना सिंह को मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
बस्ती। विज्ञान विषय की शिक्षिका अनुसरना सिंह ने नवाचार से बच्चों में शिक्षा की अलख जगाई। इसके लिए उनका चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर लखनऊ में उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्मानित करेंगे।
सदर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर में विज्ञान विषय की शिक्षिका अनुसरना सिंह अन्य शिक्षकों को लिए प्ररेणास्रोत बनकर उभरी हैं। उन्होंने बताया कि शिक्षक का कार्य समाज निर्माण में योगदान देना होता है। हमने निष्ठा पूर्वक दायित्य का निर्वहन किया। इसी की देन है कि राज्य के सबसे बड़े पुरस्कार की हकदार बनीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 12 साल से अध्यापन कार्य से जुड़ी हूं। वर्ष 2010 में बतौर शिक्षक पहली तैनाती गौर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में हुई। 2015 में प्रोन्नति के बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय महरीपुर की विज्ञान विषय की शिक्षक के रूप में हुई। जब प्राथमिक विद्यालय में ज्वाइन किया था, तब महज 53 बच्चे थे। अब दो शिक्षिकाएं मिलकर 115 बच्चों को पढ़ाती हूं। विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय की पढ़ाई रुचिकर बनाने के लिए करीब 600 पढ़ाई सामग्रियां तैयार की। बच्चों को समझाने के लिए वीडियो बनाकर पढ़ाना शुरू किया। इससे बच्चे नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने लगे। उनके बनाए वीडियो को तमाम विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। बच्चों को नवोदय विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए निशुल्क ऑनलाइन पढ़ाती हूं। अब तक शिक्षा में नवाचार सहित तमाम शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जिला व मंडल स्तर पर दर्जन भर पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

...
बीएसए ने की सराहना
बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि अनुसरना सिंह का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन होना विभाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश भर में जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें