फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देशभक्ति की प्रेरणा देता है महाराणा प्रताप का जीवन

विज्ञापन
प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद जगदंबिका पाल
विज्ञापन
बस्ती। महाराणा प्रताप को उनकी 486वीं जयंती पर याद किया गया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचंद्र सिंह के संयोजन में सिविल लाइंस तिराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर अनेक वरिष्ठ नेताओं ने माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

बाद प्रेक्षागृह में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि जब भी भारतीय इतिहास में वीरों का नाम याद किया जाता है, महाराणा प्रताप का नाम सबसे आगे है। उनकी जयंती हम सब के लिए प्रेरणा है। कहा कि महाराणा प्रताप ने कभी मुगल दासता स्वीकार नहीं की, जिससे वे राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता के प्रतीक बन गए। अकबर की विशाल मुगल सेना के सामने झुकने के बजाय, प्रताप ने मेवाड़ के स्वतंत्रता के लिए संघर्ष चुना। उन्होंने मुगल सेना को कड़ी टक्कर दी, जो उनकी वीरता का प्रतीक बना। नई पीढ़ी को उनके राष्ट्र प्रेम और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिये। डाॅ. राम नरेश सिंह मंजुल, अजय सिंह, श्वेतांक शेखर सिंह, पूर्व आईएएस अधिकारी ओएन सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह आदि ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। महेश चंद्र सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, रामायन सिंह, आसमान सिंह, बेचू सिंह, हरीश सिंह, योगेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, मार्कंडेय सिंह, महंथ पाल, गोपेश पाल, यज्ञेश पांडेय, शैलेष पांडेय, राघवेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें