फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धमाके में टहलने निकले युवक का पांव जख्मी

Thu, 28 Dec 2023 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के चंदहा गांव में बुधवार की सुबह टहलने निकले 45 वर्षीय युवक का पैर जंगली सुअर को मारने के लिए रखे पटाखे के ऊपर पड़ गया। तेज धमाके के साथ पैर का अगला हिस्सा उड़ गया। अयोध्या के निजी अस्पताल में घायल इलाजरत है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के चन्दहा गांव निवासी सोहरत अली बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव की सड़क पर रोज की भांति टहलने निकले थे। रास्ते पर पुआल के नीचे छिपा कर किसी ने जंगली सुअर को मारने के लिए पटाखा रखा था। जिसके ऊपर सोहरत अली का बायां पैर पड़ गया। जिससे तेज धमाके के साथ पैर का पंजा लोथड़ा बन गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें