फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वाहन चालकों को एआरटीओ ने समझाया... शराब पीकर न चलाए वाहन

Thu, 28 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में चल रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत बुधवार को विभिन्न मार्गों पर परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एआरटीओ प्रवर्तन पंकज सिंह ने स्कूली वाहन चालकों और टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत किया। कहा कि शराब पीकर वाहन कतई न चलाए।
विज्ञापन

एआरटीओ के नेतृत्व में विभिन्न चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरस्पीड, क्षमता से अधिक यात्री पाए जाने पर वाहनों का चालान भी हुआ। इस दौरान सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आमजन और वाहन चालकों में पंपलेट, लीफलेट आदि का वितरण किया गया। वहीं, सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के प्रचार वाहन भी जगह-जगह जागरूकता फैलाते नजर आए।
एआरटीओ ने कहा कि वाहन चलाते समय चालक को पूरी सजगता बरतनी चाहिए। अपने साइड में ही वाहन चलाया जाए। ओवरटेकिंग के समय खास ध्यान दिया जाए। इस मौके पर राजेश सिंह कुशवाहा ने भी चालकों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें