पुरानी बस्ती। कुदरहा से जिभियांव मार्ग की जर्जरता नए वित्तीय सत्र से पहले दूर हो जाएगी। इसपर आगामी तीन माह बाद लोग फर्राटा भर सकेंगे। इस सड़क की मरम्मत के लिए मंडी समिति से 19.84 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।
कुदरहा- जिभियांव मार्ग किमी 1.75 लंबी है। वर्तमान में सड़क जर्जर हो गई है। यहां के किसानों को मंडी में अपनी उपज पहुंचाने में असुविधा हो रही है। क्योंकि सड़क के बड़े गड्ढे यात्रा को खतरनाक बना रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग के बाद मंडी की तरफ से इसके मरम्मत का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद अब इसके मरम्मत की कवायद शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के हरेश्याम चौधरी, हनीफ, कोइल व राम तेज ने कहा कि जर्जर मार्ग पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
...
कोट
कुदरहा-जिभियांव मार्ग काफी जर्जर था। इसके मरम्मत के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। शासन ने 19.84 लाख रुपये जारी कर दिए हैं। तीन माह के भीतर सड़क की मरम्मत पूरी हो जाएगी।
राम प्रसाद, उप निदेशक निर्माण, बस्ती