बस्ती। सफाई करने के बहाने आभूषण लेकर भाग जाने वाले बिहार के टप्पेबाजों का गिरोह का सरगना मिथुन उर्फ मिथिलेश को कोतवाली पुलिस ने उसके घर पूर्णिया बिहार से गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ नगर, कप्तानगंज और वाल्टरगंज थाने में चार केस दर्ज हैं। वाल्टरगंज पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया था। विवेचना कोतवाल राना डीपी सिंह कर रहे हैं। विवेचक ने बताया कि शिवनगर रामबाग थाना सदर जनपद पूर्णिया को उसके वास्तु विहार काॅलोनी नैनो ए बिल्डिंग फ्लैट नंबर 101 थाना के नगर जिला पुर्णिया स्थित घर से मंगलवार की दोपहर तीन बजे गिरफ्तार किया गया।
उसके खिलाफ कुर्की का भी आदेश जारी किया गया था। बता दें कि वाल्टरगंज थाने के तत्कालीन प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने मिथुन उर्फ मिथिलेश सहित चार आरोपियों पर गैंगस्टर के तहत 24 मार्च को कार्रवाई की थी। संवाद