फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिचखोले खाते हुए पूरा हो रहा मखौड़ा तक का सफर

Wed, 06 Dec 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली बस्थनवां मखौड़ा सड़क टूट चुकी है। जगह-जगह उभरे गड्ढों में हिचकोले खाते हुए लोगों को सफर करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सड़क की बिखरी गिट्टियों के कारण फिसलन हो रही है। आए दिन कोई न कोई सड़क पर गिरकर चोटिल हो रहा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बस्थनवां मखौड़ा सड़क क्षेत्र के रानीपुर, बस्थनवां, मुकुंदपुर, उड़सीवां, तक्कीपुर, उजैनी, टीकाजोत, मल्हनी, अहिरौला आदि गांवों को आपस में जोड़ती है। स्थानीय निवासी दिलीप कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, सरजू प्रसाद, विनोद कुमार आदि ने बताया कि सड़क किनारे पटरियों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। जहां झाड़ियां नहीं हैं वहां पटरियों पर कास्तकारों ने बांस का बाड़ लगा रखा है। जिससे चार पहिया वाहनों को पार होने में दिक्कतें होती हैं।
कमोबेश यही हाल, पटखापुर परशुरामपुर मार्ग से रीवां, मुनियांवा, मल्हनी को जोड़ने वाली सड़क का भी है। इसकी गिट्टियां जगह-जगह उखड़ चुकी हैं। मार्ग कई जगहों पर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें