फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हिचकोले खाते हुए पूरा हो रहा दो किलो मीटर का सफर

Sat, 25 Nov 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
टूटी सड़क 
विज्ञापन
गौर। क्षेत्र के शिवा घाट मार्ग से सटे पौनी व जप्ती को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग करीब पांच सालों से बदहाल है। टूटे हुए मार्ग पर चलना राहगीरों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक गांवाें के लोगों का आना-जाना है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 2010-11 में पीडब्ल्यूडी ने इस मार्ग का निर्माण कराया था। तब व्यवसायिक और आर्थिक रूप से पिछड़े इलाके को विकास की मुख्यधारा में जाने की राह दिखने लगी थी। लेकिन यह आस मार्ग टूटने के साथ ही खत्म हो गया। निर्माण के करीब दो साल तक यह मार्ग ठीक रहा। इसके बाद मरम्मत व रख-रखाव के अभाव में यह टूटनी शुरू हो गई। वर्तमान में यह कई जगहों पर टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इस मार्ग पर धनघटा, पौनी सूचित, तिंछबाबू, गौर, बुद्धी चौरहा आदि गांवों के लोग आते-जाते हैं।
विज्ञापन

मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण की अग्रिम कार्यवाही शुरू की जाएगी।
-आरपी यादव, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें