भारत मुक्ति मोर्चा के मंडलीय सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारीभारत मुक्ति
बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा बामसेफ का मंडलीय सम्मेलन शुक्रवार को हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष वामन मेश्राम ने कहा कि दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों पर पुलिस का जुल्म-अत्याचार बढ़ गया है। जाति आधारित जनगणना शीघ्र कराए जाने, बैलेट पेपर से चुनाव पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक मोर्चों पर एकजुटता से अधिकार हासिल होंगे।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल ने कहा कि जुल्म, अत्याचार के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चांद मोहम्मद, बामसेफ के प्रदेश प्रभारी, धर्मेंद्र मौर्य भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू निगम, बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के राष्ट्रीय प्रभारी आनंद गौतम आदि ने मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों, किसानों, नौजवानों की स्थिति दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। भाजपा की सरकार उपलब्धियों का ढोल पीट रही है किंतु यह जमीनी सच्चाई है कि अन्याय का विरोध करने वालों पर लगातार जुल्म ढाने के साथ ही दलितों, अल्पसंख्यकों की हत्या तक की जा रही है। ऐसे हालात में एकजुट होना होगा।
इस दौरान आरके आरतियन, हृदय गौतम, राम सुमेर यादव, ठाकुर प्रेम नंदवंशी, बुद्धेश राना, सोनी, सरिता, शिल्पी, उदयराज विद्यार्थी, धनंजय आदि मौजूद रहे।