फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी में अंतर्कलह से सन्नाटे में जिले के सपाई

Sun, 23 Oct 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सपा कैंप कार्यालय पर चर्चा करते पार्टी पदाधिकारी।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के पारिवारिक घमासान से जिले के सपा नेता पहले से ही चिंतित थे। रविवार को कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव समेत चार की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी से पार्टी नेता सन्नाटे में आ गए। युवा समाजवादियों ने अखिलेश तो कुछ पदाधिकारियों ने मुलायम सिंह में आस्था प्रकट की। युवा समाजवादियों का तर्क है कि अखिलेश यादव बेदाग और स्वच्छ छवि के मुख्यमंत्री हैं। जो फैसले लिए वह बहुत पहले ही ले लेना था। हालांकि नेताओं ने जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाने की आशा भी जताई।
विज्ञापन

पार्टी के जिला सचिव फूल चंद श्रीवास्तव ने पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव में आस्था जताई। कहा कि हम लोग नेता जी के साथ हैं। कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने पारिवारिक कलह पर नाराजगी जताई कहा कि हम लोगों को झगड़े की वजह से झेलना भी पड़ सकता है। 

प्रदेश के युवा कल्याण एवं खेलकूद राज्य मंत्री राम करन आर्य ने घटनाक्रम पर चिंता जाहिर की लेकिन साथ ही  मामले के जल्द ही सुलझ जाने की भी उम्मीद जताई हालांकि उन्होंने शिवपाल यादव समेत चार मंत्रियों की बर्खास्तगी तथा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के छह साल के निष्कासन पर कुछ भी कहने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


वहीं जिला अध्यक्ष राजकपूर यादव ने मुख्यमंत्री के फैसलों की सराहना की और साथ ही कहा कि हम लोग नेतृत्व के साथ हैं। उम्मीद है कि नेताजी सब कुछ संभाल लेंगे। आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने मुलायम सिंह पर सब कुछ ठीक करने का भरोसा जताने के साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री बेदाग छवि वाले श्रेष्ठ सीएम हैं। चुनाव या कार्यकर्ताओं के मनोबल पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं पार्टी कार्यालय में बैठे सपा नेता नेता दिनभर टीवी में खबरें देखते रहे। कहा कि मुलायम सिंह यादव हम लोगों के नेता हैं। पार्टी एक जुट होकर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें