फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टीका से नहीं, निमोनिया के चलते शिशु की हुई थी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। टीकाकरण के बाद शिशु की तबीयत बिगड़ने से मौत के मामले की जांच पूरी हो गई है। डीआईओ ने बताया कि जांच में पाया गया है कि मौत का कारण टीका नहीं बल्कि निमोनिया है। बताया गया कि बच्ची पहले से बीमार थी और निमोनिया से पीड़ित थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. एके चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टतया शिशु की मौत निमोनिया होने से लग रहा है। टीका जिस वायल से लगाया गया था उसकी जांच की गई है, वह पूरी तरह से सुरक्षित है। उसी वायल से अन्य बच्चों को टीका लगाया गया था, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उस दिन एएनएम ने कुल 65 बच्चों को टीका लगाया था। अन्य बच्चों की तबीयत नहीं खराब हुई, इसलिए बीजीसी टीके में किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं हैं। शनिवार को जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी जाएगी।
मेहड़ा निवासी राधा पत्नी दिनेश गौतम का एक माह पूर्व संतकबीरनगर स्थित एक निजी अस्पताल में सीजर से प्रसव हुआ था। परिजनों के अनुसार, बच्चे की हालत जन्म के बाद से सामान्य थी। बुधवार सांय को गांव के पंचायत भवन पर एएनएम ने बच्ची को टीका लगाई थी। उसी रात 11 बजे बच्ची की तबीयत बिगड़ गई थी और कुछ देर बाद मौत हो गई थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि एएनएम द्वारा टीका लगाने में कोई लापरवाही नही बरती गई है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। जिस वायल से अयांशी को टीका लगाया गया था उसी वायल से अन्य बच्चों को लगाया गया था, उन बच्चों की तबीयत नहीं खराब हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें