फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा ने कंपकंपाया, आठ बजे सुबह तक रहा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फीली हवाओं ने कंपकंपाया, आठ बजे सुबह तक रहा कोहरा
विज्ञापन

बस्ती। बफीर्ली हवाओं और आसमान में छिटपुट पाए बादलों ने आम-ओ-खास को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। 15 किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलती रहीं। जिससे बृहस्पतिवार रात व शुक्रवार सुबह तापमान साढ़े आठ डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह शाम हवा मंद रही जिससे कोहरा छा गया। बमुश्किल सौ मीटर दृश्यता होने से सड़क पर वाहन की गति काफी धीमी देखी गई। सुबह आठ बजे तक जिले के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार सुबह भी ऐसा ही घना कोहरा और कंपाने वाली ठंड से सामना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि शनिवार को पछुआ हवाएं मंद पड़ेगीं, जिससे ठिठुरन में कमी आएगी। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी के आसार हैं। माना जा रहा है कि अधिकतम 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है। रविवार को 23/11, सोमवार को 22/10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। महीने व वर्ष 2019 के अंत तक कमोबेस ऐसा ही माहौल रहने वाला है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के मौसम विभाग के जरिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आगामी चौबीस घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के आसार हैं। आठ से 10 किमी प्रतिघंटे की गति से पछुआ हवा चलेगी। बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें