फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हुई

Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी जलकर राख हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बभनान (बस्ती)। गौर थाना क्षेत्र के डेंगरहा में शनिवार की सुबह रामनिवास के छप्पर के घर में आग लग गई। हादसा उस समय हुआ जब उनकी पत्नी संजू देवी गन्ने की पत्ती से चूल्हे पर खाना बना रही थीं। आग से घरे में रखे गृहस्थी के सामान जल गए।
विज्ञापन
पीड़ित रामनिवास ने बताया कि रोज की तरह घर में पत्नी सुबह खाना बना रही थीं। तभी न जाने कैसे आग झोपड़ी में पकड़ ली और थोड़ी ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया।इससे घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन और बच्चों के कपड़े के साथ ही 10 हजार रुपये जल गए।गांव वालों ने काफी मशक्कत कर आग को बुझाया गया। आग की घटना से परिवार के पास खाने पीने की चीजों से लेकर कुछ बचा नहीं है। प्रधान प्रतिनिधि बब्बू खान ने बताया कि घटना की जानकारी हल्का लेखपाल को दी गई है। परिवार बेहद गरीब है। जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें