उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने 18 महीने का मानदेय भुगतान की मांग को लेकर बुधवार को तालाबंदी करके मुख्य अभियंता का घेराव किया। शाम चार बजे तीनों गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए और मानदेय की मांग पर अड़ गए। मुख्य अभियंता के विरोध में नारे लगाए। संविदा लाइन मैन ने धमकी दिया कि अगर पैसे नहीं मिला तो दिवाली त्योहार में काम नहीं करेंगे। मंडल अध्यक्ष सालिकराम चौधरी ने किया।
संविदा कर्मियों ने बताया कि 18 माह से मानदेय नहीं दिया गया। जिससे संविदा कर्मियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया। बताया कि बुधवार को धरना प्रदर्शन अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जा रहा था। अधिकारियों के आश्वासन के बावजूद जब 25 को भुगतान नहीं किया तो मगर मुख्य अभियंता के आश्वासन पर की 25 अक्टूबर तक बकाया मानदेय देने का आवश्वासन दिया था। बताया कि विवश होकर बुधवार को तालाबंदी करनी पड़ी। कर्मियों ने ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इस मौके पर राम फेर चौधरी, श्याम नरायन मिश्रा, हरिश्चंद पांडेय, लालजी, धमेन्द्र प्रसाद, जगदीश, विजय, भुल्लन पांडेय, राम बुझारत, विनोद कुमार, राजेश, गौरी शंकर त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।