अगर आपको राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 गोरखपुर-लखनऊ से होकर गुजरना है तो सतर्क हो जाइए। पहले रूट का डिटेल जान लें, इसके बाद ही घर से निकलें। वरना समस्या से घिर सकते हैं। कांवड़ यात्रा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शुक्रवार रात आठ बजे से हाईवे पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा।
भीड़ कम होने पर आवागमन रोका नहीं गया तो भी रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। पुलिस की योजना है कि 29 जुलाई से लेकर एक अगस्त की आधी रात तक फोरलेन पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाए। भीड़ को देखते हुए किसी भी तरह से हाइवे पर वाहन आवागमन नहीं कर सकेंगे। रोडवेज की बसों का रास्ता भी बदला रहेगा। गोरखपुर, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अंबेडकर नगर से नेशनल हाइवे की ओर आने वाले वाहनों को विभिन्न मार्ग पर डायवर्ट कर दिए जाएंगे।