फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समूह की सखियां करती रहीं इंतजार, नहीं आए सचिव

Fri, 01 Dec 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया क्षेत्र के पंचायत भवन पर बैठक में सचिव का इंतजार करती महिलाएं ।
विज्ञापन
खुली बैठक में होना था सामुदायिक शौचालय के केयर टेकर का चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। हर्रैया ब्लॉक के ग्राम पंचायत दौलतपुर में सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर के चयन में मनमानी की शिकायत समूह की सखियों ने बीडीओ से की थी। इसके बाद बीडीओ ने सचिव को निर्देश दिए थे कि 30 नवंबर को पंचायत भवन पर खुली बैठक की जाए। बृहस्पतिवार को बैठक के लिए दिनभर समूह की सखियां सचिव तुफैल अहमद का इंजतार करती रहीं, लेकिन वह नहीं आए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि केयर टेकर के चयन में अनियमितता की शिकायत की जांच में आरोप सही पाए गए। बीडीओ सुशील कुमार पांडेय ने सचिव व प्रधान को निर्देश दिए थे खुली बैठक कर केयर टेकर का चुनाव किया जाए। बैठक का एजेंडा तय होने के बाद भी सचिव नहीं पहुंचे। बीडीओ ने बताया कि तय एजेंडे में सचिव का न पहुंचना गंभीर है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें