बस्ती। जनपद में नए सिरे से भूमाफिया की सूची तैयार करने के लिए डीएम आंद्रा वामसी ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों व राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने पुलिस को निर्देश दिए कि इस बारे में रिपोर्ट तत्काल संबंधित एसडीएम को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि एक साल से अधिक लंबित मुकदमों का निस्तारण सुनिश्चित करें। जिले में बीस हजार मुकदमे लंबित चल रहे हैं। इनमें करीब 12 हजार मुकदमे एक साल से ऊपर समय से लंबित हैं। इस मौके पर सीआरओ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, एसडीएम विनोद पांडेय, शत्रुहन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद