फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विधि-विधान से वशिष्ठ महोत्सव का भूमि पूजन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को स्टेडियम परिसर में विधि विधान से वशिष्ठ महोत्सव का भूमिपूजन हुआ। अयोध्या धाम के आचार्य धनंजय मिश्र, आचार्य विवेक तिवारी की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संयोजक राणा दिनेश प्रताप सिंह ने पूजन-अर्चन किया। मुख्य अतिथि गायत्री मंदिर के पंडित राम प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि अपने जिले का स्थापना दिवस मनाया जाना गौरव की बात है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की सरकार शीघ्र ही बस्ती का नाम बदल कर वशिष्ठ नगर करेगी। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राना दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि 5, 6 और 7 मई को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में भव्य वशिष्ठ महोत्सव आयोजित होगा। कहा कि महर्षि वशिष्ठ की पावन भूमि का स्वर्णिम इतिहास सनातन धर्म की गौरव गाथा है। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय खो खो, जनपदीय हैंडबॉल, वालीबाल, कबड्डी प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या का अद्भुत संगम होगा। समारोह में ओलंपिक संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव, राष्ट्रीय खिलाड़ी हिना खातून, विकास कुमार कोच, प्रभाकर ओझा, राम सिंह, मनोज सिंह, चंद्र मणि मिश्र, राजेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें