बस्ती। ट्रांसजेंडरों को भोजन, चिकित्सा सुविधा, परामर्श और आश्रय प्रदान करने के उद्देश्य से सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये डीएम रवीश गुप्ता और सीडीओ सार्थक अग्रवाल से वार्ता की। इस दौरान जिले में ट्रांसजेंडरों के लिए कार्य कर रही एक संस्था के सीईओ अजय कुमार पांडेय भी वर्चुअल जुड़े। उन्होंने बताया कि किन्नरों के सामाजिक उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का राज्यपाल ने फीडबैक लिया। राज्यपाल ने डीएम को ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए काम कर रही संस्था को हरसंभव मदद के लिए निर्देशित भी किया है। बताया कि राज्यपाल ने किन्नरों की पाठशाला को शिक्षण-सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 2.10 लाख रुपये के स्मार्ट बोर्ड प्रदान करने की घोषणा भी की है। संवाद