फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को दी गई श्रद्धांजलि

Wed, 18 Jun 2025 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में मंगलवार को शोकसभा का आयोजन हुआ। इसमें अहमदाबाद विमान दुर्घटना और केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कहा कि अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में नागरिकों की मौत से अपूरणीय क्षति हुई है। अनेक परिवारों की उम्मीदों और सपनों पर वज्रपात हुआ है। वहीं केदारनाथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना भी काफी दुखद है। इस दौरान सभी शिक्षकों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें