फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में सरकार का हुआ बखान

Mon, 12 Jun 2023 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अटल प्रेक्षा गृह में भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन आयोजित हुआ। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए बेमिसाल माने जा रहे हैं। कोरोना काल में विश्व में सबसे पहले भारत ने टीका बनाकर देशवासियों को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध कराया गया। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, नई शिक्षा नीति आदि के जरिए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान की परिकल्पना साकार की जा रही है। भारत को सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए एक बार फिर मोदी सरकार की जरूरत है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह, एवं अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद आलम चौधरी, किसान मोर्चा जिलाघ्यक्ष दिलीप पांडेय, दिपांशु विक्रम सिंह, जिला उपाध्यक्ष आशा सिंह, जिला महामंत्री रामचरण चौधरी, सत्येंद्र सिंह भोलू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें