फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रास्ते को लेकर मरहा में मारपीट, सात नामजद

Mon, 12 Jun 2023 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के मरहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। नगर थाना क्षेत्र के ग्राम मरहा निवासी मनोज कुमार यादव ने तहरीर दी है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी विवेक यादव अपशब्द कह रहे थे। मना करने पर विवेक, रामधीरज,सौरव व राम तीरथ एक राय होकर हाथ में लाठी डंडे लेकर आए और हमें मारने लगे। बीच बचाव करने आए भतीजे विकास, भाभी ज्ञानमती पत्नी लालमन यादव को भी अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रामधीरज ने तहरीर में आरोप लगाया है कि रास्ते के विवाद को लेकर गांव निवासी मनोज यादव अपशब्द कहने लगे। जब हमने इसका विरोध किया तो मनोज कुमार यादव, विकास यादव व बंटी यादव लाठी डंडा लेकर हम पर टूट पड़े और जमकर पीटा। थाना प्रभारी नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें