फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 श्रद्धालुओं को मुफ्त सोमनाथ के दर्शन कराएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। योगी सरकार तीर्थ यात्रियों को सोमनाथ मंदिर की निशुल्क यात्रा कराने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में प्रदेश के बस्ती समेत सभी जिलों से 10-10 श्रद्धालुओं का चयन किया गया है, जिनमें पुजारी, उद्यमी और सफाई कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन


भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम और सबसे पवित्र तीर्थ स्थल में शामिल सोमनाथ की यात्रा सरकार निशुल्क कराएगी, इसके लिए जनपद बस्ती से 10 तीर्थ यात्रियों का चयन किया गया है। अलग-अलग 11 श्रेणियों में श्रद्धालुओं का चयन किया गया है। मंदिर के पुजारी, उद्यमी, सफाई कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक इसमें शामिल हैं।
चयनित श्रद्धालु 18 अप्रैल को बस्ती मुख्यालय से रवाना होंगे। फिर, 19 अप्रैल को लखनऊ से गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा पर रवाना होंगे। श्रद्धालुओं के प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व करने के लिए अतिरिक्त अधिकारी प्रथम राजेश यादव को नामित किया गया है। प्रदेश से गुजरात तक यात्रा का खर्च संस्कृति विभाग उ.प्र. उठाएगा जबकि, गुजरात में आवास, भोजन व स्थानीय यातायात की व्यवस्था गुजरात पर्यटन विभाग करेगा।
विज्ञापन

बताया गया कि इस साल सोमनाथ मंदिर के ध्वंस के एक हजार वर्ष (1026 में गजनवी के हमले के एक हजार वर्ष) और पुनर्निर्मित मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। इसमें कई जगहों से श्रद्धालुओं को विशेष यात्राएं या कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है। जिसमें बस्ती के 10 श्रद्धालु तीर्थयात्रा पर भेजे जाएंगे।
यह यात्रा 18 अप्रैल को शुरू होगी। तीर्थ यात्री लखनऊ से गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के लिए 19 अप्रैल को रवाना होंगे। यात्रा के दौरान सोमनाथ संकल्प संवाद, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ म्यूजियम, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव में भी तीर्थ यात्रियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता वाली समिति ने 10 श्रद्धालुओं का चयन यात्रा के लिए किया है।
-

क्या है कार्यक्रम
18 अप्रैल को तीर्थयात्री लखनऊ पहुंचेंगे। 19 अप्रैल को लखनऊ में कार्यक्रम के बाद सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे। 21 अप्रैल को सोमनाथ गुजरात में यात्रा आगमन, 22 व 23 अप्रैल को सोमनाथ में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग, 24 अप्रैल को यात्रा सोमनाथ से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी।
-

जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर होंगे कार्यक्रम

19 अप्रैल को स्वाभिमान पर्व के अवसर पर जनपद, तहसील व विकासखंड स्तर के शिवालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा सामूहिक मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, सोमनाथ पर आधारित गाथा का प्रस्तुतिकरण, भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

-
यात्रा पर जाने के लिए उत्साहित हैं श्रद्धालु
चयनित श्रद्धालुओं की बात करें तो सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, उमेश चंद्र गुप्ता, हरीश चंद्र गुप्ता, हर्षित त्रिपाठी, दिनेश कुमार वर्मा, कन्हैया प्रसाद त्रिपाठी, दशरथ, नीतू सिंह और रेनू सिंह यात्रा के लिए चयनित हैं। ये श्रद्धालु यात्रा पर जाने के लिए काफी उत्साहित हैं।

कोट
गुजरात के सोमनाथ मंदिर की यात्रा के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 10 श्रद्धालुओं का चयन करके सूची भेज दी गई है। 18 अप्रैल से श्रद्धालु मुख्यालय से यात्रा शुरू करेंगे।
विज्ञापन


विकास नारायन, जिला पर्यटन अधिकारी, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें