फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन्मोत्सव पर श्याम बाबा की महिमा का किया बखान

विज्ञापन
त्रिदेवधाम मंदिर में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
बस्ती। कार्तिक सुदी एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में पुरानी बस्ती के डुमरियागंज मार्ग स्थित त्रिदेव धाम मंदिर पर मनाए जा रहे श्रीश्याम बाबा के जन्मोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को बाबा की महिमा का बखान किया गया। मंदिर में भक्तिमय माहौल में श्रद्धालु श्याम जी के धुन में समाएं दिखे।
विज्ञापन

कोलकाता के कलाकार संदीप ने बाबा की महिमा को गीतों के माध्यम से बताया। श्रद्धालु भी भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे हैं। कोलकाता से आए फूलों से दरबार की सजावट की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन्मोत्सव में शामिल हुए। सभी बाबा की भक्ति में लीन नजर आए। वहीं कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुति दी। श्रद्धालुओं ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें