फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवती ने डीआईजी से लगाई गुहार

Tue, 01 Jul 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने डीआईजी को सोमवार को प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि असनहरा निवासी आरोपी उसे डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा और अश्लील मैसेज भी भेजता रहा। 25 जून की रात करीब 11 बजे उसके शौचालय के पास आरोपी घात लगाए बैठा था। उसके पहुंचते ही दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। विरोध करने पर मोबाइल फोन ले लिया और अपने घर की तरफ जाने लगा। मोबाइल लेने पीछे-पीछे गई तो अपशब्द कहते हुए उसने मारा-पीटा और जान-माल की धमकी दी। पीड़िता ने पैकोलिया पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीआईजी ने सीओ हर्रैया को जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें