कलवारी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए भाजपा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया। कुदरहा क्षेत्र में पूर्व विधायक रवि सोनकर एवं कलवारी मंडल के भाजपा अध्यक्ष संजय चौरसिया ने सोमवार को पांऊ पोखरे के पास पौधरोपण किया।
दोनों नेताओं ने लोगों से पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की। तुरकौलिया गांव तथा बहादुरपुर क्षेत्र के कनैला में भी पौधरोपण हुआ। पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, उमा शंकर ओझा, दिनेश पांडेय, रमेश पांडेय, शिव कुमार यादव, नरेंद्र, धर्मेद्र, हरिश्चंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद