फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिलाओं ने तीज व्रत की सुनी कथा... नृत्य-संगीत से खिल उठी महफिल

Tue, 03 Sep 2024 03:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फ्रेंडस क्लब की महिलाओं ने मनाया तीज
विज्ञापन
- फ्रेंड्स क्लब ने किया हरतालिका तीज पर किया भव्य आयोजन
विज्ञापन

- अर्चना श्रीवास्तव बनीं मिसेज तीज, सखियों ने किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के एक होटल के सभागार में रविवार की रात तीज उत्सव अद्भुत छटा बिखरी। शृंगार, नृत्य, संगीत से महफिल खिल उठी। सोलहों श्रृंगार में सजी धजी सखियों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गीत, सामूहिक नृत्य आदि लोक कलाओं की समां बांध दी। इस मनोहारी दृश्य से हर कोई अपने को जोड़ रखा।
फ्रेंड्स क्लब की ओर से आयोजित हरियाली तीज का कार्यक्रम फिर यादगार बना। क्लब की संस्थापक अपराजिता सिन्हा ने सखियों को तीज व्रत की कथा सुनाई। कोषाध्यक्ष रश्मि सिंह ने पारंपरिक तीज गीत को सुर दिया तो अन्य सखियों ने भी उसे उत्साह से गुनगुनाया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा का क्लब अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। सचिव रेखा श्रीवास्तव ने उन्हें बैच लगाया।
विज्ञापन

जीजीआईसी की पूर्व प्रिंसिपल नीलम सिंह का स्वागत क्लब की उपाध्यक्ष नम्रता श्रीवास्तव और वंदना पांडेय ने पुष्प गुच्छ दे कर किया। मुख्य अथिति ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए क्लब की सराहना की। कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। अतिथियों के समक्ष मिसेज तीज की प्रतियोगिता हुई। इसमें अर्चना श्रीवासतव, सन्नो, कंचन, नेहा, नीता, रूपम, प्रीति, राधा गुप्ता, नीतू सिंह, गोल्डी सिंह ने हिस्सा श्या। निणार्यक की भूमिका में रमा शर्मा और अनीता श्रीवास्तव रहीं। मिसेज तीज का अवाॅर्ड अर्चना श्रीवास्तव को मिला। नेहा गुप्ता दूसरे स्थान पर और प्रीति श्रीवास्तव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मिसेज तीज बनी अर्चना को मिसेज तीज- 2023 शालिनी मिश्रा ने ताज पहनाया। अन्य प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पहले क्लब की ओर से कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना पर गहरा दुख जताया गया। वहां अन्य महिलाओं पर भी हो रहे अत्याचार पर क्षोभ व्यक्त किया गया। इस मौके पर श्वेता श्रीवास्तव, अर्चना, रूपम श्रीवास्तव, सृष्टि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें