फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नगर में कूड़ा उठान व्यवस्था होगी मजबूत

Wed, 01 Oct 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर में कूड़ा उठान व्यवस्था और मजबूत होगी। नगर पालिका में वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसकी कार्ययोजना तैयार की गई है। आठ नए छोटे वाहन और 50 से अधिक हाथ वाले ठेले मंगवाए जाएंगे। इससे वार्डों से निकलने वाले कूड़ा-कचरा के निस्तारण में आसानी आएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए आठ नये मैजिक और कुछ ई-रिक्शा समेत हाथ वाले ठेले खरीदारी की योजना बनाई है। इससे हर घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू करने में आसानी होगी। बताया कि अभी कुछ मोहल्लों में यह व्यवस्था लागू है। आने वाले महीनों में पूरे शहर को इस सेवा को शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। हर घर से सुबह तय समय पर कूड़ा उठाया जाएगा, ताकि लोग सड़क, नाली या खाली स्थान पर कूड़ा न डाले। इस पहल से शहर में सफाई व्यवस्था मजबूत होगी और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का सपना पूरा होगा। अधिकारियों ने बताया कि ई-रिक्शा, मैजिक और हाथ वाले ठेले पर अलग-अलग तरह के कूड़े के लिए डिब्बे लगाए जाएंगे, ताकि गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके उसका निराकरण कराया जा सकेगा। ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता ने बताया कि 15 वां वित्त और स्वच्छ भारत मिशन के मद से यह खरीदारी होगी। शहर में 25 वार्डों से रोजाना करीब 80 टन कूड़ा निकल रहा है। कूड़ा निराकरण में गुणवत्ता लाने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें