फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक चोरी कर भाग रहा चोर पकड़ा गया

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज पुलिस ने क्षेत्र भिटहा गांव में बाइक चोरी करके भाग रहे चोर को हटवा पुलिया के पास धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के तीन मोबाइल फोन और 2000 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी की पहचान संतकबीरनगर जिले के कोतवाली थानांतर्गत गोरयाभार गांव निवासी कृष्णा चौहान के रूप में हुई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि भिटहा गांव निवासी रामधनी चौधरी ने सुबह 5:30 बजे बाइक चोरी होने की सूचना दी। तत्काल थाना क्षेत्र की विभिन्न पुलिस चौकियों को सूचना देते हुए घेराबंदी की गई। दोपहर करीब 2:30 बजे महुली मार्ग के हटवा पुलिया के पास से चोर पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें