फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: न अपात्रों से हुई वसूली, न पात्रों तक पहुंच पा रही सम्मान निधि

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिलेख में सुधार न कराने से महज 37 प्रतिशत हो गई पात्रों की संख्या
विज्ञापन

4250 आयकर दाताओं ने किस्तों में ले लिया 3.55 करोड़ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कृषि विभाग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में न अपात्रों को दी गई धनराशि वसूल पा रहा है और न ही सभी पात्रों तक योजना का लाभ पहुंचा रहा है। विभाग के अनुसार जिले में 4.78 लाख से अधिक पात्र किसान हैं, लेकिन 37 प्रतिशत को ही किस्तें मिल रही हैं। दूसरी ओर योजना में अपात्र किसानों से विभाग वसूली भी नहीं कर पा रहा है।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत किसानों को हर फसली सीजन में दो हजार रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर केंद्र सरकार देती है। जुलाई में जारी 14वीं किस्त का लाभ करीब 4,78,581 किसानों को मिला। अब विभाग के पोर्टल पर महज 1,76,352 यानी करीब 37 प्रतिशत किसान ही पात्र के रूप में दिख रहे हैं। अन्य के बारे में विभाग का कहना है कि जिन किसानों ने आधार सीडिंग, एनपीसीआई से आधार लिंक, भूलेख सत्यापन आदि कार्य नहीं कराया है, उन्हें योजना में लाभ से वंचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
3.55 करोड़ रुपये दबाए बैठे हैं आयकर दाता
जनपद में बड़ी संख्या में आयकर दाता भी सम्मान निधि योजना का लाभ ले चुके हैं। विभागीय जांच में करीब 4250 आयकर दाताओं के लाभ लेने की पुष्टि हुई है। इनके द्वारा 14वीं किस्त तक करीब 3,55,74000 रुपये प्राप्त किया जा चुका है। आयकर दाताओं से विभाग को पूरी धनराशि की वसूली करनी है। मगर, 90 आयकर दाताओं से सात लाख अड़तिस हजार रुपये की वसूली हो पाई है। उक्त के अलावा जनपद में करीब 346 किसानों ने योजना के तहत प्राप्त किस्तों को स्वैच्छिक रूप से विभाग में जमा कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें